फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two bike-riding smugglers arrested with 225 injections of drugs in bazpur

Bazpur News: नशे के 225 इंजेक्शन के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Wed, 25 Sep 2024 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 11:52 AM IST
सार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने केलाखेड़ा में हाईवे पर बाइक सवार दो नशा तस्करों को नशे के 225 इंजेक्शन के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
Two bike-riding smugglers arrested with 225 injections of drugs in bazpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने केलाखेड़ा में हाईवे पर बाइक सवार दो नशा तस्करों को नशे के 225 इंजेक्शन के साथ पकड़ लिया। तस्करों के खिलाफ स्वापक औषधि मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

सोमवार देर शाम सीओ अन्नराम आर्य, एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रुद्रपुर हाईवे स्थित मसीत पुलिया के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर एक बाइक को रोक कर जांच पड़ताल की गई। पूछताछ करने पर बाइक चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम सिंह निवासी गदरपुर के गांव रामजीवनपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशे के 15 इंजेक्शन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम मोहम्मद रजा निवासी वार्ड नंबर 24 मोहल्ला काशीपुर, जिला रामपुर बताया। उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशे के 210 इंजेक्शन, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: ससुराल में मृत मिला युवक, किसी को नहीं थी दामाद के आने की खबर; साली से था प्रेम प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एसआई कौशल भाकुनी की ओर से केलाखेड़ा थाने में धारा 8, 22, 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई हरीश मेहरा को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में सीओ अन्नराम आर्य, एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय, एसआई कौशल भाकुनी, भुवन पांडेय, गणेश दत्त, दिनेश चंद्र, संतोष रावत, विनोद खत्री, कंचन चौधरी शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed