{"_id":"6af4a49b741030621b0e7d03","slug":"women-earned-over-10-lakh-from-the-diwali-fair-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149608-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिवाली मेले से महिलाओं कमाए 10 लाख से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिवाली मेले से महिलाओं कमाए 10 लाख से ज्यादा
Wed, 11 Nov 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली मेले ने महिलाओं की किस्मत चमका दी। गांधी पार्क में नगर निगम की ओर से लगे स्वदेशी मेले में महिलाओं ने स्टॉल लगाकर पांच दिन में 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई की। पांच नवंबर से नौ नवंबर तक चले इस मेले में लोकल और हस्तनिर्मित उत्पादों की खूब बिक्री हुई।
मेले में महिलाओं ने घर में बने अचार, पापड़, दीये, मोमबत्ती, सजावट का सामान, हैंडलूम, जूट बैग, मिट्टी के बर्तन, ऊनी कपड़े और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए थे। स्वदेशी सामान को लोगों ने हाथों-हाथ खरीदा। मेले का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को बाजार देना था। नगर निगम ने महिलाओं को निशुल्क स्टॉल, लाइट और सुरक्षा की सुविधा दी थी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
--
महिलाओं का कहना
पहली बार इतनी बड़ी बिक्री हुई है। दीये और सजावट के सामान से ही अच्छी कमाई हो गई। अब हर साल मेले का इंतजार रहेगा। - सुनीता रावत, काशीपुर
--
घर में बने अचार और पापड़ लोगों को बहुत पसंद आए। तीन दिन में ही सारा माल खत्म हो गया। यह मेला हमारे लिए लक्ष्मी लेकर आया। - रेखा मंडल, दिनेशपुर
--
हाथ से बने जूट बैग और सजावट के सामान को लोगों ने खूब सराहा। अब हम ऑनलाइन भी बेचने की सोच रहे हैं। - गीता बिष्ट, रुद्रपुर
--
मिट्टी के दीये और मूर्तियों की खूब मांग रही। नगर निगम का धन्यवाद, जिसने हमें मंच दिया। अब हम खुद का रोजगार बढ़ाएंगे। - मंजू शर्मा, गदरपुर
कोट
यह मेला सिर्फ बिक्री का मंच नहीं था बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास का उत्सव था। महिलाओं ने साबित कर दिया कि हुनर को बाजार मिले तो वे किसी से कम नहीं रहेंगी। आगे भी ऐसे मेले लगाए जाएंगे ताकि लोकल उत्पादों को बढ़ावा मिले और महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। - विकास शर्मा, मेयर, रुद्रपुर