फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man found dead in in-laws house in shaktifarm Udham singh nagar

Udham Singh Nagar News: ससुराल में मृत मिला युवक, किसी को नहीं थी दामाद के आने की खबर; साली से था प्रेम प्रसंग

Wed, 25 Sep 2024 11:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 11:44 AM IST
सार

टैगोर नगर स्थित ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गोशाला में भूसे के ढेर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
man found dead in in-laws house in shaktifarm Udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

शक्तिफार्म के टैगोर नगर स्थित ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गोशाला में भूसे के ढेर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम भुड़िया कॉलोनी निवासी गौतम मंडल (35 ) पुत्र गोपाल मंडल की गांव में ही खाद की दुकान है। उसकी टैगोर नगर में ससुराल है। गौतम के ससुर प्रभाष सरकार ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे वह फेरी करने आए कबाड़ी के लिए गोशाला से कबाड़ निकालने गए। इस दौरान वहां भूसे के ढेर के ऊपर दामाद को औंधे मुंह पड़ा देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। ससुर ने बताया कि उनके परिवार को दामाद के आने की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन

इस पर उन्होंने दामाद के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मृतक के पिता गोपाल मंडल, बड़ा भाई गौरांग मंडल, पत्नी अमेला मंडल सहित अन्य परिजन टैगोर नगर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई गौरांग मंडल ने बताया उसका छोटा भाई गौतम भुड़िया कॉलोनी बाजार में खाद की दुकान चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; एक आरोपी फरार

सोमवार शाम करीब सात बजे तक गौतम दुकान पर ही था। उसके बाद वह कहीं चला गया और रात को घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह ससुराल में उसका शव मिलने की जानकारी मिली। मृतक की दो पुत्री और एक पुत्र है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

साली से था प्रेम प्रसंग
मृतक के बड़े भाई गौरांग मंडल ने बताया कि भाई गौतम का उसकी साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर वह शाम को अपनी दुकान से करीब तीस किमी दूर ससुराल चला जाता था और देर रात को वापस लौट आता था। रविवार को भी वह अपने बेटे को लेकर ससुराल गया था और उसी रात को वापस लौट आया था। उसने मामले को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करने की बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed