फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested with 26.91 grams of smack

Udham Singh Nagar News: 26.91 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 26.91 grams of smack
गदरपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ सूरजपुर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस टीम को देखकर एक बाइक पर सवार दो लोगों ने वापस मुड़कर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सूरज सिंह निवासी ग्राम केला बनवाली, बन्नाखेड़ा, बाजपुर और दूसरे ने अमित कश्यप निवासी ग्राम बेवक्ता, थाना मिलकखानम, रामपुर बताया। तलाशी लेने पर सूरज सिंह के पास से 11.46 ग्राम और अमित कश्यप के पास से 15.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने युवकों की बाइक को कब्जे में लेकर सीज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन


फोटो पी: गदरपुर पुलिस की हिरासत में स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी
फोटो स्रोत : पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed