फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two Arrested and Sent to jail

प्रभारी थानाध्यक्ष पर तमंचा तानने के मामले में बीडीसी समेत दो पकड़े, जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested and Sent to jail
पुलिस हिरासत में प्रभारी थानाध्यक्ष पर तमंचा तानने का आरोपी बीडीसी सदस्य व उसका साथी युवक। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। प्रभारी थानाध्यक्ष पर तमंचा तानने वाले बीडीसी सदस्य और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम ग्राम बिडौरी निवासी विकास सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम खेमपुर निवासी शेरी सिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। देर शाम बिचुवा ग्रामसभा के बीडीसी सदस्य और ग्राम हरैया निवासी जोगा सिंह शेरी को छुड़ाने थाने पहुंचा। जोगा सिंह ने प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन बुधानी पर शेरी को छोड़ने का दबाव बनाया। थानाध्यक्ष के न मानने पर जोगा सिंह आगबबूला हो गया और उन पर तमंचा तान दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि तमंचे के बल पर जोगा शेरी सिंह को जबरदस्ती ले जाने का प्रयास करने लगा। आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह भी चोटिल हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed