फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two accused of assault and firing arrested

Udham Singh Nagar News: मारपीट और फायरिंग के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assault and firing arrested
रुद्रपुर। श्मशान घाट मार्ग पर शराब ठेके के पास 24 मई की रात हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने रंपुरा निवासी बंटी कोली और डिबडिबा निवासी प्रथम पाल सिंह को मोदी मैदान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके साथ एक किशोर को भी पकड़ा, जिसे संरक्षण में ले लिया गया। आरोपियों के पास से तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद हुए।
एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बुधवार को अपने कार्यालय में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी प्रेमपाल ने थाने में तहरीर देकर 24 मई की रात लगभग साढ़े दब बजे श्मशान घाट मार्ग स्थित ठेके के पास अज्ञात लड़कों पर उसे घेरकर पीटने का आरोप लगाया था। उसने आरोपियों पर तमंचों से फायर झोंकने का भी आरोप लगाया था। एफआईआर दर्ज की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

मंगलवार रात मुखबिर ने घटना में शामिल आरोपी मोदी मैदान के पास खड़े होने की सूचना दी। इस पर रात सवा दस बजे पुलिस ने मोदी मैदान से कटोरी मंदिर रंपुरा वार्ड 23 निवासी बंटी कोली और मझना थाना नवाबगंज जिला फरुखाबाद (फतेहगढ़) व हाल निवासी निवासी रेलवे स्टेशन के सामने डिबडिबा (बिलासपुर, रामपुर) प्रथम पाल सिंह को तीन तमंचों और छह कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक किशोर को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed