फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two accused arrested in Rampura stone pelting and firing case

Udham Singh Nagar News: रंपुरा में पत्थरबाजी और फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Rampura stone pelting and firing case
रुद्रपुर। पुलिस ने रंपुरा में पटाखा जलाने के विवाद में पथराव और फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दीपावली के दिन पटाखा जलाने के विवाद में रंपुरा में दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव किया। तमंचे लहराए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रंपुरा चौकी से एक टीम का गठन किया गया। बताया कि चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बुधवार की रात इंदिरा चौक के पास अनिकेत उर्फ ओमू गुप्ता नाम के युवक को पकड़ा। पूछताछ में ओमू ने बताया कि वह वार्ड नंबर 22, कटोरी मंदिर के पास रंपुरा का रहने वाला है। दीपावली के दिन पटाखा जलाने के विवाद में उसने अपने दोस्त तरुण कोली और अन्य के साथ मिलकर पथराव व फायरिंग की। आरोपी के पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। उसके साथी तरुण को ब्लॉक रोड से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed