फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   truck driver ariving from nasik screenig twice

नासिक से प्याज लेकर आ रहे ट्रक चालकों की दोबारा हो रही स्क्रीनिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
truck driver ariving from nasik screenig twice
रुद्रपुर। कोरोना प्रभावित महाराष्ट्र के नासिक शहर से वर्तमान में रुद्रपुर मंडी समिति में 300 से 350 क्विंटल प्याज प्रतिदिन पहुंच रहा है। मंडी समिति एहतियातन ट्रक के चालक व क्लीनर की दो बार स्क्रीनिंग कर रही है। साथ ही ट्रक को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। रुद्रपुर मंडी समिति वर्तमान में प्याज के लिए पूरी तरह से नासिक पर निर्भर है। इस बार नासिक में प्याज का अधिक उत्पादन होने के कारण लॉकडाउन में भी रुद्रपुर मंडी में प्याज की लगातार आवक है। लॉकडाउन के कारण प्याज की डिमांड कम होने के कारण रुद्रपुर में थोक भाव गिरकर आठ रुपये प्रति किलो पहुंच चुका है। मंडी सचिव कैलाश शर्मा कहते हैं कि महाराष्ट्र का शहर नासिक भी कोरोना वायरस से प्रभावित है। वर्तमान में नासिक से दो या तीन ट्रक प्रतिदिन आ रहे हैं। एहतियातन ट्रक चालक और क्लीनर को गेट पर रोककर स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके ट्रक को पूरी तरह सैनिटाइज कर मंडी परिसर में भेजा जा रहा है। प्याज की अनलोडिंग के समय चालक और क्लीनर की दोबारा स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए क्लीनर और चालक को ट्रक से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। प्याज की अनलोडिंग के बाद पल्लेदारों की भी स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed