फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Female constable Rekha Tamta was injured in the scuffle with protesters in rudrapur

रुद्रपुर: प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की में महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा चोटिल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Aug 2026 03:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 26 Aug 2026 03:48 PM IST
सार

रुद्रपुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर एसएसपी कार्यालय में घुसने की कोशिश की। धक्का-मुक्की में महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को सीओ ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
Female constable Rekha Tamta was injured in the scuffle with protesters in rudrapur
धक्का-मुक्की में महिला कांस्टेबल घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की में महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान उनके सीने और पेट में चोट लगने की शिकायत हुई। पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
मंगलवार को प्रदर्शन को देखते हुए एसएसपी कार्यालय के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी।, विधायक के नेतृत्व में सात-आठ प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए कार्यालय के अंदर भेजा गया था। इसी दौरान बाहर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर कार्यालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ को रोकने के लिए अग्रिम पंक्ति में तैनात महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा इस दौरान चोटिल हो गईं। सीने और पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बुधवार को सूचना मिलने पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी अस्पताल पहुंचे और महिला कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों से उपचार और उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सीओ ने बताया कि महिला कांस्टेबल का सीटी स्कैन कराया जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस महकमा उनके इलाज की लगातार निगरानी कर रहा है। जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed