{"_id":"652058b5686e7a0b2b01fd24","slug":"trolly-burn-after-accident-in-kelakheda-bazpur-news-c-8-1-hld1018-239634-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल, शराबी ने लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल, शराबी ने लगा दी आग
Sat, 07 Oct 2023 12:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:58 PM IST
सार
बाजपुर के केलाखेड़ा के पास रामपुर जिले की राज्य सीमा पर पराली भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया।
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सीमा पर पराली भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने इस ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने के सामने पहुंचा दिया। कुछ देर बाद ही इसी पराली भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में आग लग गई।
गांव बांसखेड़ी निवासी किसान धर्म सिंह सरना (55) शुक्रवार शाम पत्नी निर्मला देवी (53) के साथ स्कूटी से लौट रहे थे कि तभी उनकी स्कूटी सामने से आ रही पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस सेवा 108 से दंपती को सीएचसी लाया गया। वहां डाॅक्टर ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्म सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने इस ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने के सामने सड़क किनारे पहुंचा दिया। इसके कुछ देर बाद इस वाहन में अचानक आग लग गई। इससे बिजली के तार भी जलकर टूट गए।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर की ट्राॅली से अलग कर दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि घटना रामपुर जिले की सीमा पर हुई है। इस घटना में मुरादाबाद निवासी दूसरी बाइक पर सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस मौके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आग लगने का कारण पता पता चलने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।