फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Triple talaq given for not bringing 50 thousand in dowry and branded goods

Udham Singh Nagar News: दहेज में 50 हजार व ब्रांडेड सामान नहीं लाने पर दिया तीन तलाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq given for not bringing 50 thousand in dowry and branded goods
काशीपुर। दहेज में 50 हजार रुपये व ब्रांडेड सामान नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। उसके पति ने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

नगर निवासी एक महिला ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उसकी शादी पिछले साल 14 नवंबर 2021 को धामपुर जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराली ब्रांडेड सामान और 50 हजार रुपये मायके से लाने के लिए गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। एक मार्च 2022 की रात ससुर उसके कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने किसी तरह खुद को बचाया। देवर, सास और ननद को बताने पर तीनों ने मारपीट की। देवर ने अलमारी में उसका सिर मारा जिससे वह लहूलुहान हो गई। उसका पति पहले से शादीशुदा था, इस बात को उससे छुपाया। 16 फरवरी 2022 को सुबह 8:50 बजे ससुरालियों ने मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। काशीपुर व रुद्रपुर महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग हुई लेकिन ससुराल पक्ष के साथ कोई समझौता नहीं हो पाया। चार अक्तूबर 2022 को पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने एएसपी के आदेश पर आरोपी पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed