फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tree fell on delivery boy due to storm, death

Udham Singh Nagar News: तूफान से डिलीवरी बॉय पर गिरा पेड़, मौत

Thu, 10 Aug 2023 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 10 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on delivery boy due to storm, death
युवक की क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। 
दिनेशपुर। आंधी तूफान के दौरान गिरे पेड़ की चपेट में आने से मंगलवार रात एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। युवक एकलौता बेटा था उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। साढ़े तीन माह पहले ही उसकी अल्मोड़ा से शादी हुई थी।
विज्ञापन

बंगाली मोड़ निवासी अक्षय नेगी (23) मुख्य चौराहे के पास मटकोटा मार्ग स्थित एक पिज्जा की दुकान में डिलीवरी बॉय का काम करता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी पूरी करके वह बाइक से घर लौट रहा था। मोतीपुर के पास तेज आंधी-तूफान के चलते अचानक उस पर पेड़ गिर गया। गंभीर रूप से घायल अक्षय को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को रानीबाग हल्द्वानी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय मां मोहिनी देवी और पत्नी नेहा के साथ के रहता था। बीती 25 अप्रैल को उसका विवाह अल्मोड़ा से हुआ था। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed