{"_id":"6248a932fa9ef75e3a4d2df4","slug":"transport-rudrapur-news-hld4582650136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को किराए में 10 प्रतिशत छूट व सरकारी कर्मियों को मिलेगा फ्री भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को किराए में 10 प्रतिशत छूट व सरकारी कर्मियों को मिलेगा फ्री भोजन
विज्ञापन
पंतनगर में स्पाइस जेट का प्रतीकात्मक विमान।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। दिल्ली-पंतनगर के बीच स्पाइस जेट की हवाई सेवा आठ अप्रैल से शुरू हो रही है। स्पाइस जेट प्रबंधन ने हवाई सेवाओं में यात्रियों का रुझान बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लांच की हैं। इसके तहत छात्रों को किराये में 10 प्रतिशत छूट मिलेगी जबकि सरकारी कर्मियों को फ्री भोजन भोजन मिलेगा।
वन स्टाप (दिल्ली में बदलकर) में स्पाइस की दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-खजुराहो व दिल्ली-श्रीनगर की हवाई सेवा सहित देश के अन्य महानगरों के लिए दिल्ली से लिंक फ्लाइटें भी मिलेंगी। जो दो से सवा दो घंटे में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। छात्र-छात्राओं को 10 प्रतिशत छूट के साथ ही 10 किग्रा एक्स्ट्रा बैगेज की फ्री सुविधा दी जाएगी।
सामान्य यात्रियों के लिए सात किग्रा हैंड बैगेज और 15 किग्रा चेक इन बैगेज की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकारी कर्मियों के लिए गवर्नमेंट कोटा अप्लाई करने पर कांप्लीमेंट्री मील (भोजन) और जीरो कन्वीनियंस फीस सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने वाले यात्रियों को स्पाइस की अधिकृत वेबसाइट से ही टिकट की बुकिंग करानी होगी। इसके अलावा आर्म्ड फोर्स पर्सनल्स के लिए हवाई सेवा में मिलने वाली छूट भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
कुमाऊं की संस्कृति, खूबसूरती व पर्यटन से रूबरू होंगे यात्री
पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बढ़ने से कुमाऊं क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्पाइस की पंतनगर-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान शुरू होने से कुमाऊं वन स्टाप में चार महानगरों सहित देश के लगभग 50 अन्य महानगरों से जुड़ जाएगा। इससे यात्री कुमाऊं की संस्कृति, खूबसूरती और पर्यटन से रूबरू हो सकेंगे। संवाद
पंतनगर से दिल्ली के बीच स्पाइस जेट की सीधी उड़ान शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र 59 डोमेस्टिक एयरपोर्ट और 20 अंतरराष्ट्रीय सेक्टर जुड़ जाएंगे। इस हवाई सेवा में यात्रियों का रुझान बढ़ाने के लिए कंपनी की ओर से विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं।
-जितेंद्र यादव, डिप्टी मैनेजर सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर उत्तराखंड, स्पाइस जेट लिमिटेड