{"_id":"58fcfdba4f1c1bae7e8b47f8","slug":"transport-ministerial-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड परिवहन विभाग का हो पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड परिवहन विभाग का हो पुनर्गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने विभागीय कार्यों को निजी हाथों में सौंपने का पुरजोर विरोध करते हुए विभाग के पुनर्गठन की मांग की है। रविवार को यहां आयोजित तीसरे अधिवेशन में प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत कर कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रामनगर मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर कुमार मिश्रा, उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी, मंडल अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन डीडी पांडे, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी नेता डीएस गुसांई ने किया। अधिवेशन में निजीकरण का विरोध किया गया।
विज्ञापन
इसके खिलाफ मजबूती से संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। विभाग का पुनर्गठन करने, विभाग के आय के संसाधनों में वृद्धि करने, नियमानुसार स्थानांतरण स्वीकार करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि मिश्रा ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं के ठप होने से प्रदेश कर्ज के बोझ से दब गया है। इससे समय पर कर्मचारियों के देयकों का भुगतान और समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही है। डीएस गुसांई ने कहा कि संगठन का कार्य जनहित को भी देखना है। प्रदेश के हितों की रक्षा के साथ ही विभाग, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना सर्वोपरि है।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह ने अतिथियों आभार जताया। देर शाम तक अधिवेशन में संगठन के चुनाव पर चर्चा जारी रही। विनोद चमोली, देवेंद्र रावत ने संचालन किया। इस दौरान मिनिस्ट्रियल फेडरेशन शाखा अध्यक्ष आरके भारती, राजीव मेहरा, इंद्रलाल पांडे, नीरज चौहान, यशवीर सिंह, अनीता चंद, अनिल रावत आदि थे।
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के तीसरे अधिवेशन में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को रामनगर रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से सुषमा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष, सुंदर लाल पांडे को महामंत्री, संजीव कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष, कुलदीप नेगी को संयुक्त मंत्री, विनोद चमोली और यशवीर सिंह को संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष ललित मठपाल को मनोनीत किया है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जसवीर सिंह को जिलाध्यक्ष और संजय पुंडीर को संप्रेक्षक प्रदेश मनोनीत किया है।