{"_id":"614399008ebc3eb626309a4d","slug":"transit-camp-defeats-raambag-sitarganj-news-hld438210330","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांजिट कैंप ने रामबाग को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांजिट कैंप ने रामबाग को हराया
विज्ञापन
शक्तिफार्म फुटबॉल टूर्नामेंट में जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर नगर में आयोजित टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में ट्रांजिट कैंप ने रामबाग को 3-1 से हराया। ट्रांजिट कैंप के सौरभ को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
पहले हाफ के आठवें मिनट में ट्रांजिट कैंप के सौरभ ने पहला गोल दागा। 22वे मिनट में ट्रांजिट कैंप के कप्तान सुदाम दास ने गोल कर 2-0 की बढ़त दिलाई। रामबाग की ओर से एकमात्र गोल राहुल ने 27वें मिनट में किया।
दूसरे हाफ में खेल समाप्ति से तीन मिनट पूर्व ट्रांजिट कैंप के शुभम कन्याल ने तीसरा गोल दागकर टीम को 3-1 से जीत दिलाई। इससे पूर्व सहकारी समिति चेयरमैन गोपाल सरकार, पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र विश्वास और समाजसेवी सूरज देवनाथ ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मैच में अखिलेश मंडल रेफरी, धीरज और राकेश लाइंसमैन, सव्यसाची, जयंत मंडल और सुनील सरकार कॉमेंटेटर, सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर रहे। वहां किशोर राय, अजीत हालदार, बाबूराम हालदार, सुबल विश्वास, सुनील सरकार, दिवाकर हालदार, कृष्णकांत, अरुण कुमार आदि थे। (संवाद)