{"_id":"68fa6e71ac2e2e63c106bb26","slug":"transformer-stolen-during-power-supply-baikunthpur-village-in-darkness-khatima-news-c-236-1-ktm1001-111857-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिजली सप्लाई के समय ट्रांसफार्मर चोरी, बैकुंठपुर गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिजली सप्लाई के समय ट्रांसफार्मर चोरी, बैकुंठपुर गांव अंधेरे में
Thu, 23 Oct 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए चलती बिजली लाइन से ही ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इससे बैकुंठपुर गांव में अंधेरा पसर गया और 12 से अधिक परिवार अंधेरे में डूब गए।
बैकुंठपुर गांव में लगे ट्रांसफार्मर को बुधवार देर रात चोरों ने बिजली सप्लाई के दौरान चोरी कर लिया। इससे घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पहले तो ग्रामीण अंदाजा लगा रहे थे कि बिजली कटौती की जा रही है लेकिन सुबह ट्रांसफार्मर गायब मिलने पर उन्हें इसका पता चला।
सभासद और ग्राम प्रधान ने तत्काल इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे निगम कर्मियों ने काफी खोजबीन की लेकिन ट्रांसफार्मर का पता न चला।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के एसडीओ हर्षित जायसवाल ने बताया कि बिजली सप्लाई के समय ट्रांसफार्मर चोरी करने की तहरीर चौकी पुलिस को दी है।