फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trains will run at a speed of 30 km / h in Tanda Jungle

टांडा जंगल में 30 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी ट्रेनें 

Sun, 30 Sep 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sun, 30 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन

जंगलों में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेनों की चपेट में आकर हो रही हाथियों की मौत पर अंकुश लगाने की कवायद की जा रही है। वन विभाग और रेलवे के समन्वित प्रयासों से रुद्रपुर से पंतनगर और लालकुआं से किच्छा के बीच चयनित जगहों पर ट्रेनों की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रेलवे की ओर से ट्रेनों की गति को लेकर आदेश जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन


वन विभाग भी जीपीएस के साथ ही एनिमल डिटेक्शन सिस्टम को शुरू करने का प्रयास कर रहा है। जंगलों में बढ़ते इंसानी दखल और सिमट रहे जंगलों की वजह से हाथी कॉरिडोर बाधित हो रहे हैं। भोजन और पानी की तलाश में हाथी आबादी की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


जंगलों के बीच से बिछी पटरियों में दौड़ती ट्रेनों की चपेट में आकर हाथी जान गंवा बैठते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर 2017 में पंतनगर के हल्दी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर दो हाथियों की जान चली गई थी। बीते 11 मार्च को लालकुआं के पास और 26 मई को नगला बाईपास के पास ट्रेन की चपेट में आकर दो हाथियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में भी काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई थी। ट्रेनों से हो रही हाथियों की मौतों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी थी। इसके बाद वन विभाग और रेलवे अधिकारियों ने बैठक करने के साथ ही हाथियों की मौत वाले स्पॉट चिह्नित किए थे। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि वन विभाग और रेलवे के समन्वित प्रयास से चिह्नित जगहों पर ट्रेनों की स्पीड लिमिट 30 किमी प्रति घंटा होगी। इसको लेकर डीआरएम ने आदेश जारी किए हैं। बताया कि दूसरे चरण में अन्य जगहों पर भी स्पीड नियंत्रण की कार्यवाही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed