फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Training For Youth in Rudrapur

खेल महाकुंभ से सेना, पुलिस, होमगार्ड की भर्ती के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Training For Youth in Rudrapur
रुद्रपुर। खेल महाकुंभ में 17 से 21 आयुवर्ग के युवाओं को सेना, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस व होमगार्ड आदि में भर्ती के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें युवाओं की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, चिनअप आदि शारीरिक दक्षताएं कराईं जाएंगी।
विज्ञापन

न्याय पंचायत, विकासखंड, जिला व राज्य स्तर पर जल्द ही खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए युवा कल्याण निदेशालय ने जिले में प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 के साथ ही 17 से 21 आयु वर्ग के युवाओं के लिए जिला स्तर पर पैंटॉथलॉन प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है। साथ ही इस बार खेल महाकुंभ में जिला व राज्य स्तर पर कराटे को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल ने बताया कि बालक वर्ग के खिलाड़ियों की पैंटॉथलॉन प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो और चिनअप विधाएं होंगी। इससे युवाओं को सेना समेत अन्य भर्तियाें में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बालिका वर्ग के लिए 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो और रस्सी कूद की विधाएं होंगी। उन्होंने बताया कि दौड़ से लेकर चिनअप तक को खेल महाकुंभ में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों व होमगार्ड की भर्ती में युवाओं की रुचि बढ़ाना है। इसके लिए एक लाख रुपये की धनराशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed