फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic system in Rudrapur thrown out of gear; people stranded for two and a half hours.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था, ढाई घंटे तक फंसे रहे लोग

Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Traffic system in Rudrapur thrown out of gear; people stranded for two and a half hours.
किच्छा हाईवे पर जाम के कारण फंसे रहे सप्लाई वाहन और बस। संवाद
रुद्रपुर। शहर में रूट डायवर्जन के बाद भी यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। जगह-जगह निकाले गए जुलूस के दौरान वाहन रेंगते रहे। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। गावा, त्रिशूल, डीडी चौक और नैनीताल हाईवे पर सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। करीब ढाई घंटे बाद जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन


बुधवार को शहर की अलग ही तस्वीर देखने को मिली। नैनीताल हाईवे से लेकर त्रिशूल चौक तक तेज धूप के बीच लोग पसीने से भीगे हुए जाम से निकलने की जद्दोजहद करते रहे। नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन चालक भी देरी से हल्द्वानी की तरफ निकल पाए। जिला अस्पताल के बाहर भी गाड़ियां जाम की वजह से रुकी रहीं जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। काशीपुर रोड पर भी गाड़ियां फंसी हुई दिखी और मुख्य बाजार का भी यही हाल रहा। रामपुर और किच्छा से आने वाले कामकाजी लोग दो घंटे देरी से अपने कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

कोट
जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। जाम खुलवाने के लिए पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। - उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed