फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Blood bank runs out of A-positive and B-positive blood; patients distressed.

Udham Singh Nagar News: ब्लड बैंक में ए और बी पॉजिटिव रक्त खत्म, मरीज परेशान

Thu, 03 Sep 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 03 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Blood bank runs out of A-positive and B-positive blood; patients distressed.
रुद्रपुर में स्थित ब्लड बैंक
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के अधीन ब्लड बैंक में रक्त का संकट खड़ा हो गया है। ब्लड बैंक में सबसे अधिक डिमांड वाले ए पॉजिटिव और बी पॉजिटिव ग्रुप का खून खत्म हो गया है। ओ पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव समेत अन्य ग्रुप के भी महज चार-चार यूनिट ही शेष बचे हैं। इससे सड़क हादसों के घायल और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर मंगलवार और शुक्रवार को थैलेसीमिया के मरीजों को रक्त चढ़ाया जाता है। जिले में वर्तमान में 80 से अधिक थैलेसीमिया के बच्चे पंजीकृत हैं जिन्हें हर 15 से 20 दिन में रक्त की जरूरत पड़ती है। थैलेसीमिया मरीजों की संख्या बढ़ने और डेंगू सीजन शुरू होने से रक्त की खपत अचानक बढ़ गई है। रक्तदान शिविरों की संख्या कम होने से स्टॉक नहीं भर पा रहा है। ब्लड बैंक अधिकारियों की ओर से लोगों से रक्तदान की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

--
कोट
10 साल का बेटा थैलेसीमिया से पीड़ित है। उसे हर 15 दिन में बेटे को खून चढ़ता है। ब्लड बैंक आया तो बी पॉजिटिव नहीं होने का पता चला। अब बाहर से डोनर खोजना पड़ रहा है। -राकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पत्नी गर्भवती है उसका हीमोग्लोबिन छह ग्राम है। डॉक्टर ने दो यूनिट ए पॉजिटिव की मांग की, लेकिन ब्लड बैंक में एक भी यूनिट नहीं है। बहुत परेशानी हो रही है। -सुनील कुमार


कोट
ब्लड बैंक में रक्त की कमी को कैंप लगाकर पूरा किया जाएगा। समाजिक संगठनों व लोगों से भी अपील है कि रक्तदान कर अपना सहयोग करें। -डॉ. एसके गोस्वामी, सीएमओ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed