फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic rules must be followed for safe travel

सुरक्षित सफर के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules must be followed for safe travel
काशीपुर। सुरक्षित सफर के लिए वाहन चालकों का अनुशासित होना जरूरी है। चालकों को यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नल और प्रतीक चिन्हों की समझ होना भी जरूरी है। युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें हर हाल में ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को निझड़ा स्थित शिवालिक होली माउंट स्कूल में सुरक्षित यातायात विषय को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में यातायात निरीक्षक नरेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि जैसे स्कूलों में अनुशासन जरूरी है, वैसे ही मार्ग पर चलने का भी अनुशासन है। यातायात नियमों का पालन करके ही हम अपनी और दूसरे लोगों की जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वाहन चालक सबसे अधिक निद्रा, नशा, ओवर स्पीड, ओवर टेकिंग, ओवरलोडिंग के कारण दुघर्टनाओं का शिकार होते हैं। वाहन चालकों को मार्गों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों और निर्देशात्मक व सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी होनी चाहिए। कहा कि सड़क पर बायीं ओर से चलना, चौराहों पर सिंगनल देखकर चलना, अनिवार्य यातायात संकेतों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीयू प्रभारी सूरत सिंह रावत ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी न होने के बाद भी किशोर दो पहिया वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं। किशोर हेलमेट तक नहीं लगाते हैं। ऐसा करते पकड़े जाने पर किशोरों के अभिभावकों पर 25 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। कहा कि वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें और निद्रा अथवा नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं। इससे पहले स्कूल के प्रबंधक बीबी भट्ट और प्रधानाचार्य केएस डसीला ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने की सीख दी। इस दौरान पार्षद दीप चंद्र जोशी, नीरज कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed