{"_id":"64de6f85727c2138800ebdb4","slug":"traffic-jam-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-shld1030-2724-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लोहिया और समोसा मार्केट में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लोहिया और समोसा मार्केट में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम
Fri, 18 Aug 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज स्टेशन के पास हाईवे किनारे से लोहिया मार्केट और समोसा मार्केट को ध्वस्त करने के करीब पांच माह बाद भी सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो सका है। इस कारण खाली कराई गई दुकानों की जगह पर वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही है। इससे जनता को ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है।
रामनगर में आयोजित जी-20 बैठक से पहले 17 मार्च को जिला प्रशासन और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में डीडी चौक से इंदिरा चौक तक धारा 144 लगाकर करीब 130 दुकानों को हटाया गया था। इसके बाद हाईवे किनारे खाली की गई भूमि पर चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई के निर्देश पर लोनिवि ने सोनिया होटल से डीडी चौक तक 3.3 किमी लंबे हाइवे चौड़ीकरण के लिए चौहत्तर करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया। वहां से बिजली पोल भी हटने हैं। लोहिया मार्केट से हटाए गए व्यापारियों को नई दुकानें आवंटित न होने से उनमें भी गुस्सा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि व्यापारी दो बार प्रशासन से वार्ता कर चुके हैं।