{"_id":"681e4e648d35d6dcd00b3034","slug":"traders-raised-the-issue-of-encroachment-in-the-review-meeting-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-126779-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: समीक्षा बैठक में व्यापारियों ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: समीक्षा बैठक में व्यापारियों ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा
Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर चीनी मिल अतिथि गृह में समीक्षा बैठक करते एसडीएम डा. अमृता शर्मा।
बाजपुर। चीनी मिल अतिथि गृह में जिला निर्माण निगरानी समिति की ओर से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर गोरा की अगुवाई में सुझाव रखे।
निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार, गन्ना विकास सलाहकार समिति सह अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू ने भरोसा दिया कि व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। समीक्षा बैठक में बीपीएल कार्डाें के सत्यापन पत्रों को ही लाभ देने, बीपीएल, गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने, जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार ने कहा कि सीएम धामी की सरकार सरलीकरण समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ काम कर रही है। समीक्षा बैठक में एसडीएम अमृता शर्मा ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। वहां चेयरमैन राजीव सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, कन्नू जोशी, गुरमुख सिंह, राकेश गुप्ता, रोशन लाल तोमर, यशपाल राजहंस आदि रहे।