फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders demands for opening market.

जिले भर में गरजे व्यापारी, बाजार खोलो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Traders demands for opening market.
रुद्रपुर/गदरपुर/खटीमा/सितारगंज/किच्छा। जिले में पूरा बाजार खोलने की मांग जोर पकड़ रही है। मंगलवार को जिले भर में व्यापारियों ने इस संबंध में अलग-अलग तरीके से विरोध जताते हुए धरना-प्रदर्शन कर विभिन्न माध्यमों से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

रुद्रपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में आदर्श कालोनी स्थित विधायक ठुकराल के कार्यालय के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने बाजार खोलने की मांग करते हुए नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि कोविड कर्फ्यू के चलते लंबे समय से दुकानें बंद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

कई व्यापारियों का सामान दुकान में पड़े-पड़े खराब होने लगा है। कहा कि यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों के कई जिलों के बाजार कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद खोल दिए गए हैं। ऊधमसिंह नगर में भी कोरोना के केसों में कमी आ रही है। सरकार को व्यापारियों के हित में बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए लेकिन सरकार को व्यापारियों को हो रहे नुकसान चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच धरनास्थल पर पहुंचकर विधायक ठुकराल ने व्यापारियों की मांग को जायज करार दिया। साथ ही बाजार खोलने के लिए मुख्यमंत्री और शासकीय प्रवक्ता से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
डेढ़ घंटे बाद धरना खत्म कर लौटे रहे व्यापारियों को विधायक ने चाय पीने के लिए आमंत्रित किया लेकिन व्यापारियों ने सरकार के विरोध में आंदोलन करने की बात कहकर चाय पीने से इनकार कर दिया। वहां महामंत्री हरीश अरोरा, नरेश ग्रोवर, पवन गाबा पल्ली, विजय फुटेला, विक्की सिडाना, राजकुमार सीकरी, मनोज छाबड़ा, राजकुमार भुसरी आदि थे।
वहीं, गदरपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल दीपक बेहड़ के नेतृत्व में बांह पर काला फीता बांधकर शहीद ऊधम सिंह कंबोज धर्मशाला में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मांग की है कि कोविड गाइड लाइन के अनुसार दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। वहां प्रदेश महामंत्री अशोक छाबड़ा, प्रीत ग्रोवर, सुभाष बेहड़, लवली हुड़िया, मनोज गुंबर, परमजीत सिंह आदि थे।
उधर, खटीमा में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने सरकार की नई गाइडलाइन का विरोध करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इसमें बाजार खोलने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई है। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमन अरोड़ा, रफीक अहमद, मृदुलेश भटनागर आदि थे।
इधर, सितारगंज में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की सितारगंज और नानकमत्ता इकाई ने भी सरकार की नई गाइडलाइन का विरोध किया। सितारगंज में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को और नानकमत्ता में विधायक प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपकर सभी दुकानदारों को बाजार खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की गई।
वहां मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, मीडिया प्रभारी शिवम साहू, दीपक जोशी, राजू रस्तोगी, संदीप बाबा, सागर सक्सेना आदि थे। नानकमत्ता में ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह खिंडा, किशन किशोर मेहता, राजन चौहान, महेश चंद्र आदि थे।
वहीं किच्छा में बाजार खोलने की मांग के लिए नगर व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा तो लालपुर व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। इधर, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु ने तहसील में धरना देकर कोविड कर्फ्यू खोलने की वकालत की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा, नितिन फुटेला, प्रदीप अरोरा आदि थे।
लालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुबेग सिंह के नेतृत्व में रुद्रपुर रोड पर प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री नरेश खुराना, शक्ति छाबड़ा, फईम, शिवम, मुकेश कुमार आदि थे। इधर, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु के साथ धरना देने वालों में दुर्गेश गुप्ता, सरताज अहमद, किशोर कुमार, रवि कुमार आदि थे।
शाम छह बजे तक बाजार खोलने की मिले अनुमति
रुद्रपुर। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की है। मंगलवार को मेयर रामपाल सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रंजना राजगुरू को सौंपा। वहां किशनलाल नारंग, हरजीत राठी, प्रभात खुराना, जगरूप गोल्डी, सुनील झाम आदि थे।
सभी दुकानें पांच घंटे खोलने की मांग
बाजपुर। बाजार में सभी दुकानें पांच घंटे खोलने की मांग करते हुए व्यापारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। वहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर उर्फ गोरा आदि थे।
इसके बाद व्यापारी सीओ वंदना वर्मा से मिले। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि कोविड कर्फ्यू से व्यापारी पहले ही परेशान हैं। इसके अलावा अब पुलिस भी अपराधियों की तरह व्यापारियों को पकड़ कर कोतवाली लाती है, जिससे व्यापारी खुद को अपमानित महसूस कर रहे है। वहां जिला संगठन मंत्री संजय रूहेला, नत्था सिंह, तनवीर अहमद, अमृत चौधरी, उस्मान अली, सुशील राधे, राजू धवन, अखिलेश आदि थे।
लघु, मध्यम वर्गीय व्यापारियों को राहत पैकेज की मांग
बाजपुर। लघु और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को राहत पैकेज देने की मांग करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह मियान ने कहा कि कोविड कर्फ्यू के दौरान बंद प्रतिष्ठानों से लघु और मध्यम वर्गीय व्यापारियों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने लघु और मध्यम वर्गीय व्यापारियों के बिजली बिल, बैंक ऋण की किस्तों में छूट दिए जाने की मांग की है। वहां विनीत मठपाल, गणेश यादव, देवेंद्र सैनी, प्रियांशु गुप्ता, तुषार, राहुल, पंकज कोहली आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed