{"_id":"67822a632038ffeaf60d0aea","slug":"tractor-trolley-overturned-after-being-hit-by-a-car-six-injured-bazpur-news-c-8-1-hld1031-493146-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कार ने टक्कर मारी तो ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कार ने टक्कर मारी तो ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, छह घायल
Sat, 11 Jan 2025 05:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर कार ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली के चार और कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार रात दस बजे कालाढूंगी साप्ताहिक बाजार से ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर बाजपुर के फड़ व्यवसारी लौट रहे थे। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में एक होटल के सामने पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर निवासी सद्दाम, फरमान, हुसैन मोहम्मद और परवेज घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताते है कि ट्रैक्टर ट्राली में 10 फड़ व्यवसारी सवार थे। वहीं कार में सवार एक युवक और युवती भी घायल हुए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura