{"_id":"6824f8d12b4110034b0d7b33","slug":"topper-kritika-and-thakur-rudrapratap-were-honored-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124705-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टॉपर कृतिका और ठाकुर रूद्रप्रताप को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टॉपर कृतिका और ठाकुर रूद्रप्रताप को किया सम्मानित
Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में टाॅपर कृतिका और रुद्रप्रताप को सम्मानित करते पूर्व विधायक ठुकराल।
रुद्रपुर। सीबीएसई बोर्डके हाईस्कूल के टॉपर ठाकुर रूद्रप्रताप सिंह और इंटरमीडिएट की टॉपर कृतिका मदान को महापौर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। वहीं विधायक शिव अरोरा ने भी ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह को उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी और पूरे परिवार को बधाई दी।
बुधवार को महापौर शर्मा और पूर्व विधायक ठुकराल रूद्रप्रताप सिंह के घर पहुंचकर रूद्रप्रताप को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसकेसाथ ही उनके पिता पियूष सिंह चौहान, माता दीप्ती चौहान, बहन नित्या ठाकुर को भी बधाई दी। इसके बाद उन्होंने टॉपर छात्रा कृतिका मदान के सिविल लाईन स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महापौर ने कृतिका के पिता अनिल मदान, माता अंजली मदान को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटर दोनों ही कक्षाओं में प्रदेश के टॉपर रूद्रपुर के हैं। यह रूद्रपुर शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। दोनों ही बच्चों ने शहर को गौरवान्वित किया है। वहां पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, धीरज बठला, अनुज शर्मा, ललित बिष्ट, राजन राठौर, सोनिया खुराना, निर्मला मदान, सोहन लाल मदान सहित अनेक मौजूद रहे।