फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Today will be a tribute to the martyrs of Kumaon in Rudrapur

रुद्रपुर में कुमाऊं के शहीदों को आज होगा नमन

Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Today will be a tribute to the martyrs of Kumaon in Rudrapur
दीया - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से कुमाऊं के शहीदों की याद में शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर अमर उजाला परिवार के साथ जनता शहीदों को नमन करेगी। इस दौरान शहीदों की याद में 250 मिट्टी के दीयों को जलाकर चौक को रोशन किया जाएगा। 

विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अबुदई ऊधमसिंह नगर के तीन शहीद परिवार के सदस्यों को सम्मानित करेंगे। रुद्रपुर के प्रसिद्ध कलाकार रितेश मनोचा, सरस्वती इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट के कलाकार और संस्था की अध्यक्ष मोनिका अरोरा अपनी प्रस्तुति देकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे से सात बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


अमर उजाला की इस मुहिम में शहर के तमाम गणमान्य लोगों के अलावा भारत विकास परिषद रुद्रपुर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल सहित कई संस्थाएं भाग लेंगी। अमर उजाला परिवार की ओर से ऊधमसिंह नगर के तीन शहीदों पैरा रेजीमेंट के नायक स्व. भवान सिंह शौर्य चक्र (मरणोपरान्त), आपरेशन रक्षक महार रेजीमेंट के हवलदार स्व. हर्ष सिंह और आपरेशन रक्षक ब्रिगेड आफ द ग्राडर्स नायक स्व. रमेश सिंह के परिवार के सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed