{"_id":"687886edca3f3e2a2402aa79","slug":"to-win-the-panchayat-elections-candidates-have-to-run-to-villages-located-two-to-five-km-away-to-seek-votes-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimtal: नेता बनने से पहले वोट मांगने के लिए कसरत, प्रत्याशियों को आवाजाही में 10 KM तक लगानी पड़ रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal: नेता बनने से पहले वोट मांगने के लिए कसरत, प्रत्याशियों को आवाजाही में 10 KM तक लगानी पड़ रही दौड़
Thu, 17 Jul 2025 10:45 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:45 AM IST
सार
पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए इस बार प्रत्याशियों को वोट मांगने के लिए दो से पांच किमी दूर स्थित गांवों में दौड़ लगानी पड़ रही है। इस तरह आवाजाही में दस-दस किमी पैदल चलकर प्रत्याशी जीत के लिए अच्छी खासी कसरत कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए इस बार प्रत्याशियों को वोट मांगने के लिए दो से पांच किमी दूर स्थित गांवों में दौड़ लगानी पड़ रही है। इस तरह आवाजाही में दस-दस किमी पैदल चलकर प्रत्याशी जीत के लिए अच्छी खासी कसरत कर रहे हैं।
जिले में 24 जुलाई को ओखलकांडा, रामगढ़, धारी और बेतालघाट ब्लॉक में पहले चरण में मतदान होना है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। पैदल चलने में प्रत्याशियों के पसीने भी छूट रहे हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि जीत हासिल करने के लिए कितने दूर भी पैदल चलना पड़े वह चलने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखलकांडा, बेतालघाट और कोटाबाग ब्लॉक में दो से पांच किमी दूर की ग्राम पंचायतों में पहुंचने में प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे हैं। ओखलकांडा की हरीशताल, ल्वाड़डोबा, ढोलीगांव, कैड़ागांव, तुषराड़, बडौन, कौडार समेत अन्य ग्राम पंचायतों में जाना पड़ रहा है। इसके चलते प्रत्याशी थके हारे मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने-अपने लिए वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन