{"_id":"68e2d1bbb01a3132660dc0ad","slug":"to-brighten-diwali-electricity-was-cut-off-throughout-the-day-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-131123-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिवाली जगमग करने के लिए दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिवाली जगमग करने के लिए दिनभर गुल रही बिजली
Mon, 06 Oct 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आगामी दीपावली जगमग रहे। इसके लिए पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने विद्युत उप केंद्रों में मरम्मत का कार्य किया। इस वजह से जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर बिजली बहाल न होने से दिक्कत में और इजाफा हो गया।
पिटकुल की ओर से 33/11 केवी पोषक भदईपुरा और सर्किल उप संस्थान, समस्त 220/132/33/11 केवी पोषक सिडकुल पंतनगर और समस्त 33/11 केवी पोषक मटकोटा और गंगापुर में अनुरक्षण का कार्य किया गया। इसके चलते रविवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह आठ बजे बिजली सप्लाई बंद की गई थी।
पहाड़गंज, दुधियानगर, खेड़ा, भदईपुरा, शांति काॅलोनी, प्रीतविहार, लोक विहार, बगवाड़ा, फुलसूंगा, शिमला बहादुर, फुलसुंगी, बीएचईएल औद्योगिक क्षेत्र, मल्सी, रम्पुरा, भूतबंगला, दरियागंज, खेड़ा संजय नगर, सिडकुल पंतनगर, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल के साथ ही आवास विकास, ट्रांजिट कैंप, खेड़ा, शिवनगर, सिविल लाइन, डॉक्टर्स काॅलोनी, घास मंडी, आदर्श काॅलोनी, छतरपुर, जयनगर, पुलिस लाइन, पीएसी, इंदरपुर, गंगापुर क्षेत्र में बिजली गुल रही। शाम पांच बजे बिजली बहाल होनी थी लेकिन देर शाम 6:50 बजे बिजली बहाल हो पाई।
विज्ञापन
पिटकुल के अधिशासी अभियंता नवीन प्रसाद ने बताया कि अनुरक्षण का कार्य समय पर हो गया था। काशीपुर क्षेत्र में भी काम चल रहा था। देरी से काम होने से वहां से बिजली की आपूर्ति देरी से हुई।
इन्वर्टर ने दिया जवाब तो चलाने पड़े जनरेटर
6:50 बजे तक बिजली कटौती होने से लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे तक नहीं चला पाए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दोपहर बाद इन्वर्टर का बैकअप समाप्त होने पर जनरेटर चलाने पड़े।