{"_id":"580a1a294f1c1b9f1b70546a","slug":"tiwari-former-chief-minister-s-convoy-passed-with-80-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 गाड़ियों के साथ गुजरा पूर्व सीएम तिवारी का काफिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 गाड़ियों के साथ गुजरा पूर्व सीएम तिवारी का काफिला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का काफिला शुक्रवार शाम पौने पांच बजे काशीपुर से होते हुए किच्छा को निकला। तिवारी के काफिले में करीब 80 से अधिक गाड़ियां थीं। उनके समर्थकों में एनडी तिवारी के प्रति जबर्दस्त उत्साह भी देखा गया। शहर के इंदिरा चौक स्थित गेडिया में एनडी तिवारी का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इसमें हाल ही में हथकरघा बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए रहीश अहमद आदि ने भी अपने समर्थकों के साथ पूर्व सीएम एनडी तिवारी को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद तिवारी का काफिला किच्छा के लिए कूच कर गया। एनडी तिवारी रात्रि विश्राम किच्छा में ही करेंगे।
आज रुद्रपुर में लोगों से मिलेंगे एनडी तिवारी
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी शनिवार को सुबह 11 बजे गाबा परिवार से मिलने उनके आवास गावा राइस मिल पर पहुंचेंगे। कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष और तराई विकास संघ के चेयरमैन हिमांशु गाबा ने बताया कि 11 बजे पूर्व सीएम तिवारी गाबा राइस मिल पर पहुंचेंगे जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही अपने शुभचिंतकों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान रुद्रपुर शहर में एनडी तिवारी अपने कई पुराने मित्रों के साथ आम जनता से भी मुलाकात करेंगे।