फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three Year Jail Term

Udham Singh Nagar News: सूदखोर चिराग सहित तीन को तीन साल की सजा

Sat, 10 Jun 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three Year Jail Term
अवैध वसूली, मारपीट और गालीगलौज का था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिला न्यायालय ने शहर के चर्चित सूदखोर कांड में अपना फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी चिराग अग्रवाल सहित तीन को तीन साल की कठोर कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।


ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक युवक ने 27 मार्च 2022 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि 31 दिसंबर 2021 को चिराग अग्रवाल से ब्याज पर कुछ रकम ली थी। जिसे धीरे-धीरे वह चुकाता गया, जबकि उसने अपनी पत्नी के जेवरात तक गिरवी रखकर रुपये चुकाए। बावजूद इसके चिराग के गुर्गे ट्रांजिट कैंप निवासी देवव्रत मंडल उर्फ देवस्थ मंडल और गोविंद ढाली के आदेश पर सभी ने उसे आवास विकास स्थित एक होटल पर बुलाया और पिटाई करते हुए अर्ध नग्न वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। साथ ही 3.17 लाख की जायज रकम चुकता करने के बाद भी उसके ऊपर 5.48 लाख का बकाया निकाल दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई प्रथम अपर सीनियर सिविल जज नाजिश कलीम की अदालत में हुई। जहां पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता पीसी चंदोला ने अदालत के सामने नौ गवाह पेश किए। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को 15 दिन की अतिरिक्त कारावास भी काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed