{"_id":"681ded519e27fc45ef06a408","slug":"three-workers-died-after-falling-from-45-feet-while-constructing-a-chimney-in-a-factory-in-hyderabad-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: फैक्ट्री में चिमनी निर्माण के दौरान 45 फीट से गिरे मजदूरों की मौत, शक्तिफार्म समेत यूपी के युवक शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: फैक्ट्री में चिमनी निर्माण के दौरान 45 फीट से गिरे मजदूरों की मौत, शक्तिफार्म समेत यूपी के युवक शामिल
Fri, 09 May 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 09 May 2025 05:26 PM IST
सार
फैक्ट्री में चिमनी बनाने के काम पर हैदराबाद गए शक्तिफार्म के युवक सहित तीन मजदूरों की 45 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फैक्ट्री में चिमनी बनाने के काम पर हैदराबाद गए शक्तिफार्म के युवक सहित तीन मजदूरों की 45 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। अन्य दो मृतक खीरी, लखीमपुर और पीलीभीत (यूपी) के हैं। शव शुक्रवार देर रात तक पहुंचाए जाने की संभावना है।
आनंद नगर गांव निवासी नरेश राय ने बताया कि उनका छोटा भाई अमित राय (23) एक माह पूर्व नौ अप्रैल को देव नगर निवासी स्थानीय ठेकेदार के साथ हैदराबाद काम करने गया था। अमित वहां अन्य युवकों के साथ एक कंपनी में चिमनी बनाने का काम करने लगा। बुधवार दोपहर को अमित और अन्य दो युवक लिफ्ट से चिमनी बनाने का सामान ऊपर ले जाने लगे। इसी दौरान लिफ्ट का बूम टेढ़ा होने से तीनों 45 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल तीनों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अमित दो भाइयों में छोटा था। अन्य दो मृतकों में से एक पीलीभीत जिले के नौलडांगा गांव का और दूसरा खीरी, लखीमपुर जिले के मियांपुर गांव का बताया जा रहा है। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि वैधानिक प्रक्रिया के बाद शव के शुक्रवार देर रात यहां पहुंचने की संभावना है। युवक की मौत की सूचना से गांव में शोक व्याप्त है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।