Uttarakhand: IRB जवानों से भरी बस पलटी...तीन जवान हुए घायल, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
जसपुर में गलत साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आईआरबी जवानों से भरी बस रोड किनारे पलट गई। हादसे में तीन जवान घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसपुर में गलत साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आईआरबी जवानों से भरी बस रोड किनारे पलट गई। हादसे में तीन जवान घायल हो गए। रविवार सुबह साढ़े चार बजे ग्राम मंडुआखेड़ा के पास हाईवे पर सामने से गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक जयचंद्र बस से नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे 10 मीटर नीचे खड्ड में पलट गई। इसमें तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं।
ये पढ़ें- Uttarakhand: लकड़ी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने दी दबिश, घायल वन दरोगा का चल रहा है इलाज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचा कर उनका उपचार कराया। डॉक्टरों ने तीनों को उपचार के बाद भेज दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी बस को बाहर निकलवाया। सूत मिल चौकी प्रभारी धीरज टम्टा ने बताया कि बस क्षतिग्रस्त होने पर सभी जवानों को दूसरी बस से आईआरबी मुख्यालय बैलपड़ाव के लिए रवाना कर दिया कर दिया।