फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police teams raided to arrest wood smugglers in bazpur udham singh nagar

Uttarakhand: लकड़ी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने दी दबिश, घायल वन दरोगा का चल रहा है इलाज

Mon, 05 Aug 2024 10:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:45 AM IST
सार

बाजपुर में केलाखेड़ा थाना पुलिस ने जंगलात टीम पर हमला करने वाले नामजद लकड़ी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। तस्करों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीम जुटी हैं।

विज्ञापन
Police teams raided to arrest wood smugglers in bazpur udham singh nagar
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बाजपुर में केलाखेड़ा थाना पुलिस ने जंगलात टीम पर हमला करने वाले नामजद लकड़ी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। तस्करों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीम जुटी हैं।

बीते शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर तराई वन प्रभाग के बरहैनी रेंज की दो टीमें गांव थापकनगला स्थित श्मशान घाट पहुंची। टीम को देखते ही लकड़ी तस्करों ने हमला कर दिया था। इसमें वन दरोगा हरीश चंद सिंह घायल हो गए थे। इस दौरान बचाने पहुंचे दो वन कर्मचारियों को तस्करों ने झाड़ियों में फेंक दिया था।

विज्ञापन

तस्कर खैर लकड़ी से लदे वाहन और तीन बाइकों के घायल वन दरोगा को अगवा कर ले गए थे। पुलिस और वन टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल वन दरोगा को छुड़ाया। घायल वन दरोगा का हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तराई वन प्रभाग के सुरक्षा दल प्रभारी कैलाश चंद तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने गांव महौली जंगल निवासी जयपाल, गांव थापकनगला निवासी अमनदीप सिंह, गांव हरिपुरा हरसान निवासी गुरमेज सिंह उर्फ गेजी, संगत सिंह उर्फ छग्गी, गुरदास सिंह उर्फ टीटू, जसविंदर सिंह उर्फ बिन्दू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि थाना प्रभारी ललित मोहन रावल, बेरिया दौलत पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र मेहता के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। नामजद लकड़ी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने आरोपियों के घरों और अन्य ठिकानों पर दबिश दी। सभी आरोपी फरार मिले। इधर चर्चा है कि आरोपी तस्कर महोली जंगल क्षेत्र में देखे गए हैं।

तस्करों की तलाश में जुटा है जंगलात
तराई वन प्रभाग के सुरक्षा दल प्रभारी डिप्टी रेंजर कैलाश चंद तिवारी ने बताया कि जंगलात टीम पर हमला करने वाले नामजद लकड़ी तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हैं। विभागीय स्तर से तस्करों की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई हैं। तस्करों की सुरागरसी की जा रही है। पुलिस को सहयोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed