{"_id":"6632ac12be7c41e3a20c3dd4","slug":"three-shots-were-fired-at-the-young-man-he-saved-his-life-by-running-away-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-110554-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवक पर झोंके तीन फायर, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवक पर झोंके तीन फायर, भागकर बचाई जान
Thu, 02 May 2024 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के भूरारानी में घटनास्थल से मिले खोखे की जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर घर तीन फायर झोंके गए। हमले में युवक ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने तीन नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वार्ड 32 भूरारानी निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल की रात वह घर पर सो रहा था। इसी बीच रोहित सहनी निवासी तेल मिल परती काॅलोनी थाना बिलासपुर ने उसे फोन कर जरूरी काम से मिलने को घर से बाहर बुलाया। वह घर से 20 मीटर दूर खड़े रोहित सहनी, सन्नी और राहुल निवासी डिबडिबा थाना बिलासपुर के पास पहुंचा तो वहां पर इनके छह अज्ञात साथी भी आ गए। इसी बीच रोहित सहनी ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे के पास से होती हुई दुकान के शटर में जाकर लगी। वह जान बचाने के लिए अपने घर की ओर भागा। उसके पीछे से सन्नी और राहुल ने फिर से फायर किए गए। दोनों गोलियां उसके कमर के पास से निकल गई और वह बाल बाल बच गया।
उसके शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग एकत्र हुए तो आरोपी तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसका कहना है कि आरोपी आपराधिक किस्म के हैं और उसको आरोपियों से जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने रोहित सहनी, सन्नी, राहुल और अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद