फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three people including a couple accused of poisoning and killing a teenager

Udham Singh Nagar News: दंपती समेत तीन लोगों पर किशोरी को जहर देकर मारने का आरोप

Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three people including a couple accused of poisoning and killing a teenager
काशीपुर। एक व्यक्ति ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर तीन लोगों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि कुंडा थाना पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा को सौंपे प्रार्थनापत्र में ग्राम कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि उसके घर से पास वसीम, उसकी पत्नी मोसमीन किराये के एक मकान में रहते हैं। वसीम कुंडा थाना क्षेत्र में क्लीनिक चलाता है। पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दंपती ने उसकी बेटी की मुलाकात शादाब खान नामक व्यक्ति से कराई। शादाब उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दंपती के सामने ही वह उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर वह उसको जान से मारने की धमकी देते थे। बीती 14 मई की शाम करीब पांच बजे उक्त लोगों ने उसकी बेटी को किसी बहाने से घर बुला लिया और कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसने अपनी बेटी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसने बेटी को मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 15 मई की दोपहर करीब तीन बजे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने 16 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द किया। इस मामले में कुंडा थाना पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed