फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three passengers serious in collision between private bus and dumper in Bazpur

Road Accident: बस और डंपर में भिड़ंत...तीन यात्री गंभीर, 15 चोटिल; देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही थी गाड़ी

Wed, 30 Oct 2024 06:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Oct 2024 06:42 PM IST
सार

बाजपुर हाईवे पर लेवड़ा नदी पुल के पास देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस डंपर से जा टकराई। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 15 यात्रियों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Three passengers serious in collision between private bus and dumper in Bazpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर हाईवे पर लेवड़ा नदी पुल के पास देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस डंपर से जा टकराई। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को 108 एंबुलेंस से बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अन्य यात्रियों को दूसरी बस में गंतव्य को रवाना किया। घटना के बाद चालक फरार हो गया।

विज्ञापन

मंगलवार देर रात देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही प्राइवेट बस केलाखेड़ा में हाईवे पर आगे जा रहे एक डंपर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार यूपी के गांव रजबपुर थाना धौरहरा जिला लखीमपुर खीरी निवासी राजेंद्र (35), शिवकुमार (32) और यूपी के गांव हरखापुर थाना मोतीपुर जिला बहराइच निवासी रोहित (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार अन्य 15 यात्रियों को मामूली चोट आई।

विज्ञापन

घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास स्थित होटल के कर्मचारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को 108 एंबुलेंस से बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बस में सवार मामूली चोटिल मरीजों को नजदीक अस्पताल जाने के लिए कहा। चोटिल यात्रियों ने गंतव्य जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने यात्रियों को अलग-अलग दो बसों में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वही बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार 55 सीटर प्राइवेट बस में क्षमता से अधिक करीब 90 यात्री सवार बताए है। इधर, थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ की गई। इसमें चालक की लापरवाही सामने आई है। जिस पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed