{"_id":"68b5f9936e0788547505cf06","slug":"three-hours-delay-in-sampark-kranti-rudrapur-news-c-235-1-ksp1004-131511-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन घंटे देरी से आ रही संपर्क क्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन घंटे देरी से आ रही संपर्क क्रांति
Tue, 02 Sep 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से रामनगर आने वाली ट्रेन आए दिन विलंब से पहुंचती है काशीपुर
काशीपुर। दिल्ली से रामनगर आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आए दिन चार घंटे का सफर छत से सात घंटे में पूरा कर रही है। इस दौरान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दिल्ली से रामनगर के लिए ट्रेन संख्या 15035 रोजाना शाम करीब चार बजे रवाना होती है। इसके बाद साहिबाबाद, गाजियाबाद, हापुड़ आदि कई स्थानों पर इस ट्रेन को आउटर में खड़ी कर देते हैं। इससे घंटों तक बैठे यात्री ट्रेन चलने का इंतजार करते रहते हैं। गर्मी में ट्रेन अधिक देर तक खड़ी रहने पर बोगियों में घुटन भी होने लगती है। इससे बुजुर्ग एवं बीमार यात्रियों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
क्या कहते हैं यात्री:-
मदनमोहन ने बताया कि 24 अगस्त को जयपुर से यात्रा कर रहे थे। दिल्ली में करीब आधा घंटा देरी से ट्रेन चली। इसके बाद जगह-जगह काफी देर तक रुकी रही। अन्य ट्रेनें पास होती रहीं। काशीपुर पहुंचने का समय करीब सवा आठ बजे है, जबकि यह ट्रेन रात को करीब 11 बजे पहुंची थी। निधि ने बताया कि दिल्ली से काशीपुर के लिए आरक्षित टिकट लेकर सफर किया है। काशीपुर रात को करीब 11 बजे पहुंचने से रात में ई-रिक्शा चालक को भी तीन गुना भाड़ा देकर घर पहुंचे हैं। शौचालय में भी गंदगी थी, दुर्गंध आ रही थी। डी-11 में दो पंखे भी बंद पड़े थे। जसपुर, ठाकुरद्वारा, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, अलीगंज की ओर से जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
कोट:
संपर्कक्रांति का दिल्ली क्षेत्र में खड़ा होना कोई न कोई कारण रहा होगा। हमारे मंडल में देरी होने का कोई कारण नहीं है। कारण पता लगाने के लिए ट्रेन की मॉनीटरिंग कराई जाएगी। बोगियों में दिखवाकर खराब पंखे ठीक करा दिए जाएंगे। - संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर