{"_id":"5ee9eb6d8ebc3e43230f85a1","slug":"three-corona-positive-found-in-udham-singh-nagar-include-82-year-old-man121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus : ऊधम सिंह नगर में 82 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus : ऊधम सिंह नगर में 82 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
Wed, 17 Jun 2020 04:02 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधम सिंह नगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधम सिंह नगर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
ऊधम सिंह नगर जिले में बुधवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें से एक काशीपुर और सितारगंज निवासी हैं। सितारगंज निवासी एक संक्रिमित 20 वर्षीय युवक का सैंपल किच्छा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया था। यह युवक दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन
जबकि सितारगंज निवासी 24 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक भी दिल्ली से लौटा था। काशीपुर निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग में भी कोरोना की पुष्टि है। यह कोरोना संक्रमित मृतका का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों काशीपुर में एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। जिले में अब कुल कोरोना केसों की संख्या 125 पहुंच गई है।
विज्ञापन