फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three banks have been trying to steal, not to disclose

तीन बैंकों में हो चुका चोरी का प्रयास, खुलासा नहीं

Tue, 11 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र में तीन बैंकों में चोरी की कोशिश हो चुकी है, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा करने में कामयाब नहीं हो सकी है। मामला ठंडा पड़ते ही पुलिस की जांच भी सुस्त हो जाती है। इसी का फायदा उठाकर चोर कुछ समय खामोश रहने के बाद फिर से वारदात को अंजाम देने में जुट जाते हैं।
विज्ञापन



दरअसल बीते मई में चोरों ने कुंडा थाने से 100 मीटर की दूरी पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ दी थी। अंदर घुसे चोरों ने बैंक को खंगाला था। लेकिन लॉकर का दरवाजा नहीं खुलने की वजह से चोरों के हाथ कुछ नहीं लग सका था। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही एक दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की थी। लेकिन कुछ दिनों तक भागदौड़ करने के बाद पुलिस की जांच भी ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में अज्ञात चोरों ने बाजपुर रोड में द्रोणा सागर के समीप पीएनबी के एटीएम को तोड़ा था। लेकिन कैश बाक्स का लॉक नहीं टूटने के कारण चोरों को खाली हाथ ही जाना पड़ा था।
विज्ञापन



हाइवे किनारे एटीएम में चोरी की कोशिश ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के साथ ही एटीएम लूट के मामले में जेल गए आरोपियों से पूछताछ की थी। लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका था। एक पखवाड़े पहले चोरों ने प्रतापपुर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी, लेकिन शटर का ताला नहीं टूटने की वजह से उनकी मंशा धरी रह गई। तीन बैंकों में चोरी की कोशिश होने के बाद भी पुलिस एक भी मामला नहीं खोल सकी है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि तीनों जगहों पर चोर कुछ भी ले जाने में नाकाम रहे थे। मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की गई थी। इन मामलों में क्या प्रगति हुई, इसके बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed