{"_id":"684db75cf0560cc6c80f99ca","slug":"three-arrested-including-a-couple-selling-smack-from-home-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109982-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घर में स्मैक बेच रहे दंपती समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घर में स्मैक बेच रहे दंपती समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 14 Jun 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।-संवाद
नानकमत्ता। पुलिस ने घर पर स्मैक बेच रहे पति-पत्नी व भाई की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 23.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नानकमत्ता क्षेत्र नशे के धंधे का अड्डा बनता जा रहा है। नशे के धंधे में बड़े मुनाफे को देखते हुए तस्करों ने अपने परिवार की महिलाओं को भी इसमें शामिल कर लिया है। थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व ग्राम नगला निवासी पति-पत्नी व एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। शुक्रवार की शाम को थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। ग्राम बिसौटा के एक घर के सामने कुछ युवकों को खड़ा देख पुलिस टीम ने वाहन रोका तो युवक भाग खड़े हुए।
शक होने पर पुलिस घर में पहुंची। यहां आंगन में एक युवक व दो महिलाएं स्मैक बेच रही थीं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ व तलाशी में बंटी सिंह से 6.81 ग्राम, उसकी पत्नी अमनजोत कौर से 7.76 ग्राम और उसके भाई की पत्नी रणजीत कौर से 8.81 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बंटी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई स्मैक खरीद कर लाता है और व सभी बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोट
पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आम जन से नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को सफल बनाने के लिए नशा के तस्करों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए। तस्करों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। - विमल रावत, सीओ, खटीमा