फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thousands of rupees including cash were burnt by fire in a hut

झोपड़ी में लगी आग से नकदी सहित हजारों रुपये का सामान जला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees including cash were burnt by fire in a hut
गदरपुर के रामजीवनपुर में झोपड़ी में लगी आग से जला सामान। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग से घर में रखे पांच हजार रुपये समेत पूरा घरेलू सामान जल गया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन निवासी बंटी अपनी पत्नी पिंकी के साथ मजदूरी करने गया था। बंटी के बच्चे खेलने गए थे। शाम करीब पांच बजे बंटी की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अचानक झोपड़ी से आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर बंटी अपने घर पहुंचा, लेकिन तब तक आग से सारा सामान जल चुका था। बंटी ने बताया कि दोनों वह और उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। मजदूरी से मिलने वाले रुपयों में से कुछ रुपये बचाकर घर में रखे थे। आग से घर में रखे पांच हजार रुपये, 50 हजार रुपयों से अधिक का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। झोपड़ी में आग लगने से परिवार के सर से छत भी छिन गई। तहसीलदार भूपेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना करते हुए आग से हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed