{"_id":"68dd85fa01412891a809f480","slug":"this-time-a-65-foot-effigy-of-ravana-will-be-burnt-at-ramlila-maidan-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-133001-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामलीला मैदान में इस बार जलेगा 65 फीट का रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामलीला मैदान में इस बार जलेगा 65 फीट का रावण का पुतला
Thu, 02 Oct 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दशहरा मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलीला मैदान में इस बार 65 फीट के रावण का पुतला दहन किया जाएगा। पुतले को मेरठ के महबूब ने तैयार किया है।
महबूब ने बताया कि रावण का 65 फीट और कुंभकरण का 60 फीट का पुतला तैयार किया है। इसे तैयार करने में करीब 20 दिन लगे। बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे से आतिशबाजी शुरू हो जाएगी। उसके बाद राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। बता दें कि महबूब तीन पीढ़ियों से काशीपुर में दशहरा में रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार कर रहे हैं। उनके साथ 8-10 लोगों की टीम इस पर काम करती है। वहीं चीमा चौराहा स्थित पायते वाली रामलीला मैदान परिसर में हर वर्ष दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।