फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thieves beat up a young man while trying to snatch mobile

मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए चोरों ने युवक से मारपीट की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves beat up a young man while trying to snatch mobile
रुद्रपुर। मोबाइल चोरी और लूट की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

मोरगंज बरेली निवासी सौरभ शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार रात 11 बजे वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच शिवनगर झील के सामने बाइक सवार तीन युवक आए और सौरभ का मोबाइल छीन लिया। इस बीच बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति का कॉलर सौरभ ने पकड़ लिया। इससे वे तीनों गिर गए। इसके बाद तीनों सौरभ के साथ मारपीट करने लगे। राहगीरों ने सौरभ को बचाया। इस पर वे तीनों युवक मोबाइल और अपनी बाइक वहीं पर छोड़कर भाग गए। सौरभ ने उनकी बाइक ट्रांजिट कैंप थाने में जमा कर तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed