{"_id":"667cab8c71cb9942d701c3e4","slug":"there-will-be-protest-against-any-kind-of-tampering-with-gandhi-park-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-112163-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गांधी पार्क से किसी तरह की छेड़छाड़ का होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गांधी पार्क से किसी तरह की छेड़छाड़ का होगा विरोध
Thu, 27 Jun 2024 05:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से गांधी पार्क में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग को लेकर विरोध के स्वर उभर रहे हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने डीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर गांधी पार्क के बजाए सिंचाई विभाग की जमीन पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है। गांधी पार्क से छेड़छाड़ करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को डीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला से ठुकराल ने मुलाकात कर कहा कि गांधी पार्क से स्थानीय लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। बड़ी संख्या में लोग पार्क में सुबह शाम टहलने आते हैं। गांधी पार्क में दशहरा के अलावा बड़े राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं। कुछ महीने पहले सीएम धामी ने गांधी पार्क में हुए भव्य कार्यक्रम में लोगों को नजूल भूमि के पट्टे दिए थे। कहा कि दशकाें से सिंचाई विभाग, मृदा प्रयोगशाला और सिब्बल सिनेमा के पास जमीन खाली पड़ी है। इन खाली पड़ी जमीनों का इस्तेमाल पार्किंग व्यवस्था के लिए किया जाना चाहिए। सिब्बल सिनेमा के सामने खाली पड़ी जमीन पर भू माफिया की नजरें टिकी हैं। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए ऐतिहासिक गांधी पार्क से कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। अगर प्राधिकरण जनता की भावनाओं के खिलाफ जाकर कार्य करेगा तो जन सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। डीडीए उपाध्यक्ष ने जनहित में पार्किंग के लिए उचित कदम उठाने को लेकर ठुकराल को आश्वस्त किया।