{"_id":"689b939354a55a50fe05ec9a","slug":"there-will-be-a-special-event-on-partition-horror-day-in-the-municipal-corporation-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-128502-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नगर निगम में विभाजन विभीषिका दिवस पर होगा विशेष आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नगर निगम में विभाजन विभीषिका दिवस पर होगा विशेष आयोजन
Wed, 13 Aug 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बंगाली समाज की ओर से गोष्ठी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को मेयर विकास शर्मा ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। तय हुआ कि कार्यक्रम का समन्वयन गोविंद राय करेंगे और मानवेन्द्र राय सह संयोजक की भूमिका निभाएंगे। संयोजक गोविंद राय ने जानकारी दी कि कार्यक्रम 14 अगस्त को शाम 4:15 बजे नगर निगम सभागार में शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट रहेंगे। त्रासदी पर आधारित एक मार्मिक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी। वहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, गणेश सरकार, सरोज राय, मानवेन्द्र राय सहित अनेक मौजूद रहे।
काशीपुर में कल आएंगे मुख्यमंत्री धामी
काशीपुर। विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को सम्मानित करने के लिए 14 अगस्त 2025 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल होंगे। नगर निगम सभागार में मंगलवार को विभाजन विभीषिका समारोह के अध्यक्ष महापौर दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी। भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि यह आयोजन 14 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे अन्नया होटल में होगा। वहां पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, रवि पाल, अनिल डाबर, अश्विनी छाबड़ा, दिलप्रीत सेठी आदि मौजूद रहे।