फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There is no trace of the prisoner who escaped from 2020.

Udham Singh Nagar News: 2020 से फरार कैदी का आज तक सुराग नहीं

Wed, 06 May 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
There is no trace of the prisoner who escaped from 2020.
रुद्रपुर। 2020 में जिला कारागार सितारगंज से फरार सजायाफ्ता कैदी देवेंद्र धानुक उर्फ दीपक आज तक पुलिस की पकड़ से दूर है। नेपाल के बंजाग जिला निवासी इस कैदी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर में आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन

24 सितंबर 2020 को उसने अस्पताल के बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर फरार होने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और फरार कैदी की तलाश में कई टीमें गठित की गई थीं। इसके बाद भी लंबे समय तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया, लेकिन करीब साढ़े पांच साल बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को आशंका है कि फरार कैदी नेपाल भाग चुका है और वहीं छिपकर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिशा में जांच को आगे बढ़ाते हुए अब पुलिस ने नेपाल पुलिस से संपर्क साधा है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है और उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम काम कर रही है। सीमा पार समन्वय के जरिए जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed