फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There are 57 history sheeters on record, but only 16 came when summoned

Udham Singh Nagar News: रिकॉर्ड में 57 हिस्ट्रीशीटर, तलब करने पर 16 ही आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
There are 57 history sheeters on record, but only 16 came when summoned
रुद्रपुर। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। कोतवाली पुलिस ने 16 हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली में तलब कर परेड कराई। उन्होंने सभी को नई पासपोर्ट फोटो कोतवाली में जमा कराने और हफ्ते में एक दिन कोतवाली में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली के रिकाॅर्ड में 57 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं। इनमें से नौ हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। निकाय चुनाव को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखी जा रही है। निकाय चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरों को तलब किया गया। इस दौरान केवल 16 हिस्ट्रीशीटर ही पहुंचे, जिनकी परेड कराई गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव ने हिस्ट्रीशीटरों को जरूरी हिदायत दी। सभी हिस्ट्रीशीटरों को आपराधिक घटनाओं में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही अपने साथ ही परिजनों के नंबर भी दर्ज कराने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर सर्विलांस पर लगाकर कार्यवाही की जा सके।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed