फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There are 106 students sitting in a classroom

एक क्लास रूम में बैठाए जा रही हैं 106 छात्राएं

Fri, 09 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 09 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

एक ओर सरकार बालिका शिक्षा और स्वच्छ भारत अभियान के जोर-शोर से दावे कर रही है। वहीं जिले के सबसे अधिक बालिका संख्या वाले विद्यालय में एक छोटे से कक्षा कक्ष में 106 छात्राओं को बैठाया जा रहा है साथ ही छात्राओं को शौचालय सहित कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। यह हालत तब है जब उसे सिडकुल टाटा मोटर्स ने गोद ले रखा है।


राजकीय बालिका इंटर कालेज फाजलपुर महरौला में 830 छात्राएं अध्ययनरत हैं। सरकारी व्यवस्थाओं पर नजर डालें तो यहां छात्राओं के बैठने के लिए कक्षा कक्ष उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय छह क्लास रूमों में चल रहा है। यहां की छात्राओं के लिए कंप्यूटर और प्रैक्टीकल तो दूर की बात है। कंप्यूटर कक्ष और प्रैक्टीकल लैब को बंद करके कक्षा-कक्षों में छात्राओं को बैठाया जा रहा है। कक्षा आठ में नजर डालें तो इस कक्षा में 106 छात्राएं पढ़ती हैं। छोटे से कमरे में छात्राओं को ठुसकर बैठना पड़ता है। इस विद्यालय को टाटा मोटर्स ने एक माह पहले गोद लिया था। टाटा मोटर्स ने विद्यालय में तीन कक्षाओं का फर्नीचर और एक टॉयलेट का जीर्णोद्धार किया है। इसके बाद भी छात्राओं को पर्याप्त शौचालय उपलब्ध नहीं हैं। छात्राओं ने शौचालय में पानी और सफाई नहीं होने की बात कही है। कहना था कि बारिश में कक्षा कक्षों से पानी टपकने के साथ ही  विद्यालय प्रांगण में पानी भरने से भी खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed