फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft on Kashipur

बंद मकान के ताले तोड़कर चार लाख का माल उड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Theft on Kashipur
काशीपुर के प्रतापपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख की नकदी और ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। तीन दिन बाद मकान मालिक घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रतापपुर निवासी सौरभ चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पु्श्तैनी मकान ग्राम भीमनगर के मझरा बज्जर पट्टी में है। उसके पिता मदनपाल का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा था। उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। पिता के कहने पर वह उन्हें अपने पैतृक आवास ले गया। बीमारी के कारण वह अपने घर में ताला डालकर पिता की देखभाल के लिए बच्चों समेत पैतृक आवास पर चला गया। दो-तीन दिन वह अपने माता-पिता के साथ रुका। आठ अगस्त को घर लौटा तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी कर ले गए। सौरभ ने बताया कि चोरी हुए सामान में नकदी, हार, कुंडल, नथ, हाथ की चूड़ी, मांग टीका सहित फ्रीज, एलईडी, इनवर्टर, म्यूजिक सिस्टम आदि हैं। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed